सिरसा के खुइयांमलकाना की मनप्रीत कौर की बदली जिंदगी, सरकारी योजना के सहयोग से शुरू की डेयरी, अब हर माह 12 से 15 हजार रुपये की आय

सिरसा, 06 अक्टूबर। जिला के गांव खुइयांमलकाना की मनप्रीत कौर के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग की योजना स्वरोजगार का माध्यम बनकर सामने आई है। परिवार के लिए सरकारी योजना के तहत मिली सहायता ने रोजगार का नया रास्ता खोला। आज मनप्रीत कौर डेयरी के माध्यम से हर महीने 12 से 15 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं और परिवार को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे रही हैं। मनप्रीत कौर ने कक्षा 12 तक शिक्षा ग्रहण की है।

Sahab Ramअपडेट:
सिरसा के खुइयांमलकाना की मनप्रीत कौर की बदली जिंदगी, सरकारी योजना के सहयोग से शुरू की डेयरी, अब हर माह 12 से 15 हजार रुपये की आय

सिरसा, 06 अक्टूबर।
जिला के गांव खुइयांमलकाना की मनप्रीत कौर के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग की योजना स्वरोजगार का माध्यम बनकर सामने आई है। परिवार के लिए सरकारी योजना के तहत मिली सहायता ने रोजगार का नया रास्ता खोला। आज मनप्रीत कौर डेयरी के माध्यम से हर महीने 12 से 15 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं और परिवार को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे रही हैं। मनप्रीत कौर ने कक्षा 12 तक शिक्षा ग्रहण की है।

मनप्रीत कौर ने बताया कि परिवार घी, दूध के लिए पशुपालन से जुड़ा हुआ था और इसे ही आगे बढाना चाहता था। उन्हें पशुपालन एवं डेयरी विभाग की अनुसूचित जाति के लिए स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी मिली। इस योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने दो दुधारू पशुओं की इकाई स्थापित करने के लिए आवेदन किया।

उन्होंने बताया कि दो दुधारू पशुओं की इकाई की कुल लागत 1.60 लाख रुपये थी। विभाग की सहायता से उन्हें बैंक से 1.60 लाख रुपये का ऋण दिलाया गया तथा 80 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया गया। सहायता मिलने के बाद उन्होंने पशु खरीदकर डेयरी का काम शुरू किया।

डेयरी शुरू होने के बाद दूध की बिक्री से उन्हें नियमित आय प्राप्त होने लगी। वर्तमान में पशुपालन के माध्यम से हर महीने 12 से 15 हजार रुपये की आय हो रही है। इस आय से परिवार के घरेलू खर्च में मदद मिल रही है और परिवार आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मनप्रीत कौर का कहना हैं कि यदि सरकारी मदद नहीं मिलती तो उनके लिए डेयरी इकाई शुरू करना संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से उन्हें न केवल आर्थिक सहायता मिली, बल्कि अपने परिवार के लिए रोजगार का स्थायी साधन भी मिला है। उनके लिए यह योजना स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।

ताजा खबरें

सिरसा के गांव जमाल में सोलर प्लांट के ठेकेदार का मर्डर, आपसी कहासुनी में हत्या

सिरसा जिला के गांव जमाल में सोलर प्लांट के ठेकेदार को गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद युवक मौके से फरार हो…

ताजा खबरें

सिरसा के गांव रायपुर की कहानी, दादा राहू के नाम पर बसाया था गांव

गांव मे प्राचीन रामदेव जी, ठाकुर जी, गोगामेड़ी, हनुमान जी का मंदिर व श्री गोपलपुरी आश्रम है। जो एक दार्शनिक स्थल के रुप में…

समाचार वेबसाइट: My Sirsa — mysirsa.in | स्थानीय खबरें और जनहित की जानकारी.

सूचना: My Sirsa पर प्रकाशित खबरें सामान्य जानकारी के लिए हैं। समय के साथ घटनाओं और उपलब्ध जानकारी में बदलाव हो सकता है। किसी खबर में त्रुटि मिले तो संबंधित लेख का लिंक और सही जानकारी संपादकीय टीम को भेजें। Contact Us.